Local News

इलाज के दौरान नाबालिग की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

शव क्लिनिक संचालक के घर के बाहर रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

August 10, 2026

3 min read

Share:
इलाज के दौरान नाबालिग की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

लूणदा। कस्बे के निकटवर्ती सेठवाना गांव में इलाज के दौरान एक नाबालिग बालिका की मौत के बाद  परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने गांव में संचालित एक निजी क्लिनिक पर इलाज के दौरान गलत तरीके से इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। बालिका की हालत बिगड़ने के बाद उसे कानोड़ से उदयपुर रेफर किया गया था, जहां करीब एक सप्ताह तक उपचार चलने के बाद 9 अगस्त को उसकी मौत हो गई।


परिजनों द्वारा डूंगला थाने में दी गई रिपोर्ट के अनुसार, 2 अगस्त को सेठवाना गांव में दिनेश शर्मा और उसकी पत्नी संगीता द्वारा संचालित निजी क्लिनिक पर नाबालिग बालिका का इलाज करवाया जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि दिनेश शर्मा के मोबाइल पर बताए गए अनुसार उपचार करते हुए बालिका को इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद उसकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई।


कानोड़ से उदयपुर किया रेफर

बालिका की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे तत्काल कानोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उदयपुर रेफर कर दिया। परिजन बालिका को उदयपुर लेकर पहुंचे, जहां अस्पताल में करीब एक सप्ताह तक उसका उपचार चला। उपचार के दौरान 9 अगस्त को बालिका ने दम तोड़ दिया।


शव घर के बाहर रखकर किया प्रदर्शन

बालिका की मौत के बाद उदयपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर सेठवाना पहुंचे। आक्रोशित परिजनों ने शव को दिनेश शर्मा के घर के बाहर रखकर प्रदर्शन किया और मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर डूंगला थाना अधिकारी ओम सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे।  जहां शव करीब आधे घंटे तक क्लीनिक संचालक के घर के बाहर पड़ा रहा। 


निष्पक्ष जांच का आश्वासन मिलने पर माने परिजन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से समझाइश की। थाना अधिकारी ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाने तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर मोक्षधाम पहुंचे, जहां बालिका का अंतिम संस्कार किया गया।


परिजनों ने डूंगला थाना पुलिस को रिपोर्ट देकर पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, चिकित्सकीय दस्तावेज और अन्य तथ्यों के आधार पर बालिका की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।


इनका कहना है - 

 मामले में जांच की रही है, परिवारजनों ने आरोप लगाया है अनुसंधान कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। - ओम सिंह, थानाधिकारी डूंगला

Share:

Related Articles

इमली मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, शिक्षक की मौत, रिश्तेदार घायल
Local News

इमली मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, शिक्षक की मौत, रिश्तेदार घायल

Sep 10, 2026
कैसी व्यवस्था - पत्थरों और गाजर घास के बीच हुआ राष्ट्र पर्व, जर्जर भवन गिराने के एक साल बाद भी नए भवन का इंतजार
Local News

कैसी व्यवस्था - पत्थरों और गाजर घास के बीच हुआ राष्ट्र पर्व, जर्जर भवन गिराने के एक साल बाद भी नए भवन का इंतजार

By Yuvraj Pachori|Aug 15, 2026
उदपुरा में लाखों के सोने-चांदी के जेवर पार, तिजोरी तोड़कर चोरी की बड़ी वारदातBREAKING
Local News

उदपुरा में लाखों के सोने-चांदी के जेवर पार, तिजोरी तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात

By Yuvraj Pachori|Jul 21, 2026
बगदाराम राणा होंगे कानोड़ के नए तहसीलदार, छह कांस्टेबलों का भी हुआ तबादला
Local News

बगदाराम राणा होंगे कानोड़ के नए तहसीलदार, छह कांस्टेबलों का भी हुआ तबादला

By Yuvraj Pachori|Jul 11, 2026